{"_id":"57bf3da84f1c1b680cd4fe90","slug":"murder-of-husband-and-wife-beaten-by-villagers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्यारोपी पत्नी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति की हत्यारोपी पत्नी को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों की मदद से अपने पति की हत्या कराने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गोविंद नामक युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर शंकर की पत्नी धनवती के गांव पहुंचने पर गांववालों ने उसे बंधक बनाकर जमकर पीटा। ग्राम खरदिया स्वार रामपुर के प्रधान ने गदरपुर पुलिस को सूचित कर दिया है जबकि गदरपुर पुलिस थाने से कोई भी महिला कांस्टेबल ने जाकर पुलिस कस्टडी में नहीं लिया है। वहीं कोतवाल वीके जेठा ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना में लगी है।
विज्ञापन
बता दें कि ग्राम खरदिया स्वार निवासी परमावती ने बुधवार को थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका छोटा भाई शंकर और उसकी पत्नी धनवती जो कि उसी के गांव में निवास करती हैं, धनवती केे अपने प्रेमी महेंद्र सिंह से नाजायज संबंध थे। विगत मंगलवार को शंकर को दवाई दिलाने के बहाने से हल्द्वानी ले गई वहां से वापस आते हुए उसने कमल, गोविंद और हरपाल के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से मेरे भाई शंकर को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
मृतक की बहन परमावती को सुबह हत्या होने की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामवासियों सहित थाने में पहुंचे, जहां मृतक का पंचनामा भर कर जिला अस्पताल रुद्रपुर को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। मृतक की बहन ने थाने में पहुंचकर मृतक शंकर की पत्नी और उसके प्रेमी महेन्द्र एवं उसके दो भाई के खिलाफ हत्या करने की पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 170 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और अभियुक्तों में गोविंद नामक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन