{"_id":"958aedc4cb6a61ce00b325408163fc3b","slug":"motor-steal-opposed-to-rural-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर चुराने का विरोध करने पर ग्रामीण को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर चुराने का विरोध करने पर ग्रामीण को गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
Updated Fri, 08 May 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने खेत पर पानी लगा रहे एक ग्रामीण को मोटर चुराने का विरोध करने पर गोली मार दी। शोर-शराबा होने पर बदमाश फरार हो गए। घायल ग्रामीण को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
यूपी के ग्राम ख्वाजापुर, ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी राजेश चौहान (45) पुत्र शिवचरन सिंह बुधवार रात घर के पास ही खेत में पानी लगाने गया था। राजेश ने बताया कि इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश खेत पर पहुंच गए और खेत पर लगी मोटर को ले जाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी, जो उसके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को इकट्ठा होता देख बदमाश फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए यहां रामनगर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया कि मामले की तहरीर ठाकुरद्वारा थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन