{"_id":"57bc98154f1c1b7f59d4fa73","slug":"minor-sent-to-a-juvenile-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह भेजे गए नाबालिग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल सुधार गृह भेजे गए नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नजदीक के एक गांव में युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों संग दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में आयी युवती के साथ 14 अगस्त को उसके घर के पीछे सात लोगों ने एयरगन दिखाकर गैंगरेप किया था। 21 अगस्त को पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को पांच आरोपी बिगराबाग निवासी अंकित, विवेक, अरुण, गौतम, सुशील को पुलिस ने जेल भेज दिया। मंगलवार को दो अन्य नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेेश किया जहां से दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन