{"_id":"2ea13b8c3265fb6e4985946f42cff13a","slug":"minor-kidnapped-student-gangrep-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले दूरस्थ गांव की एक नाबालिग छात्रा का नगर क्षेत्र से अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। जंगल में बेहोश किशोरी ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
किशोरी की आपबीती सुनने के बाद महिला समाख्या और सबेरा महासंघ की कार्यकत्रियों ने पुलिस चौकी में पहुंचकर हंगामा काटा और आरोपी से पूछताछ कर छोड़ने, कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
पीड़िता की बहन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें आरोप लगाया कि तीन दिन पहले गांव का ही युवक अपने साथी के साथ मिलकर नगर क्षेत्र से अपहरण कर नेपाल ले गया। वहां कुछ खाने के बाद उसे चक्कर आने लगा। जिसके बाद उसे किसी जंगल में ले गए। जहां दोनों युवकों ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
किशोरी द्वारा विरोध करने पर मारपीट की। सोमवार को उसकी बहन ने फोन कर जंगल में होने की सूचना दी। परिजन उसे घर लाए तो छात्रा ने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद महिला समाख्या कार्यकत्रियों ने पुलिस चौकी में जाकर हंगामा काटा। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूछताछ के बावजूद आरोपी को छोड़ दिया।
उन्होंने पुलिस पर गैंगरेप जैसे गंभीर मामले में समझौता करवाने के प्रयास का आरोप लगाया। बाद में पुलिस रेप का मामला दर्ज करने पर राजी हो गई।
फिलहाल मामला दर्ज नहीं हो सका था। वहां समाख्या की जीआरपी पुष्पा पानू, मंत्री राणा, सबेरा महासंघ की राजबाला, संक्रांति राणा, गीता, द्रोपदी, संगीता, राजकुमारी, नत्थो देवी आदि कार्यकत्रियां थी।