फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Millions of people fled from Jalandhar Punjab police caught stealing

लाखों की चोरी कर जालंधर से भागे व्यक्ति को पंजाब पुलिस ने पकड़ा

Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Fri, 06 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 जालंधर (पंजाब) से लाखों रुपये की चोरी करने के बाद भागकर काशीपुर रहने आए एक व्यक्ति को पंजाब पुलिस उठाकर ले गई। पुलिस ने उससे चोरी किए गए रुपये भी बरामद किए हैं।
बृहस्पतिवार को जालंधर पुलिस की एक टीम काशीपुर पहुंची।
पुलिस ने शिवनगर कॉलोनी में दबिश देकर एक मकान में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति राजविंदर व उसकी पत्नी, बच्चों को हिरासत में ले लिया और पकड़कर पंजाब ले गई। बताया जाता है कि राजविंदर जालंधर में एक व्यक्ति के यहां ड्राइवर था। बीती 28 अक्तूबर को वह अपने मालिक का आठ लाख रुपये से भरा बैग व फॉरचूनर कार लेकर वहां से फरार हो गया। कार उसने रास्ते में ही छोड़ दी। जो बाद में पंजाब पुलिस को मिल गई। इस मामले में राजविंदर के मालिक ने उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन

 पंजाब पुलिस ने जब राजविंदर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो उसकी लोकेशन काशीपुर निकली। जिसके बाद पुलिस उसे परिवार समेत पकड़कर पंजाब ले गई। सूत्र बताते है कि पुलिस ने चोरी के छह लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। इधर जब काशीपुर पुलिस से पंजाब पुलिस की दबिश के बारे में जानकारी ली गई तो पुलिस ने उन्हें कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया। टीम में एएसआई भूषण कुमार, हेड कांस्टेबल तरसेम सिंह, कांस्टेबल तरसेम सिंह, रमन कुमार व रजनी बालन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed