{"_id":"579a54104f1c1b6b6e21e216","slug":"million-gold-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ का सोना बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ का सोना बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिडकुल की राजेश एक्सपोर्ट कंपनी से करोड़ों का सोना चोरी होने के मामले में पुलिस ने कई दिनों की गहन छानबीन के बाद साढ़े तीन किलो सोना बरामद कर लिया है। चोरी का यह माल आरोपी की निशानदेही पर उसके कार्यालय के छत की सीलिंग से बरामद किया गया है।
सिडकुल स्थित राजेश एक्सपोर्ट कंपनी से पिछले दिनों 17 किलो सोना चोरी हो गया था। इस मामले में कंपनी के प्लांट हेड रमेश कुमार सती के खिलाफ सोना गबन का मामला दर्ज कराया गया। सोना गबन करके फरार चल रहे प्लांट हेड रमेश सती को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस सोना बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
आरोपी प्लांट हेड की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि उसने चोरी किया गया सोना कई ज्वैलर्स व अन्य लोगों को भी बेचा है। सोने की बरामदगी के लिए पुलिस ने उसे रिमांड पर भी लिया। रिमांड के दौरान उससे हुई कड़ी पूछताछ में उसने न सिर्फ कई रहस्यों से पर्दा उठाया बल्कि चोरी किया गया कुछ सोना भी पुलिस को बरामद करा दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने पत्रकारों के समक्ष सोने की बरामदगी का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी प्लांट हेड रमेश ने रिमांड के दौरान काशीपुर रोड स्थित आरबी गोल्ड कंपनी के कार्यालय में केबिन की छत की सीलिंग में छिपाकर रखा गया करीब 3.50 किलो सोना बरामद करवा दिया। बरामद सोने की कीमत 1 करोड़ पांच लाख रुपये है। एसएसपी ने बताया कि रमेश ने 5 किलो सोना मंगलम ज्वैलर्स के स्वामी रिम्पी गगनेजा को, 1200 ग्राम सोना उसके चचेरे भाई को बेचना कबूल किया है।
इसके अलावा उसने 3.9 किलो सोना काशीपुर रोड स्थित एमडी ओवरसीज कंपनी, 1.2 किलो सोना खंडवाला कंपनी को और 1.8 किलो सोना साही रिफाइनरी शिमला में जमा करा दिया था क्योंकि इन कंपनियों का सोना उसे देना था। इसके अलावा 400 ग्राम सोना उसने राजेश एक्सपोर्ट में लॉस में जमा करा दिया था। एसएसपी ने कहा कि बाकी सोना बरामद करने के लिए पुलिस प्रयासरत है।
सोना बरामद करने वाली पुलिस टीम में एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल जेसी पाठक, बाजपुर कोतवाल बीएस धोनी, पंतनगर थानाथ्यक्ष मनीष उपाध्याय, सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह, आईटीआई थानाध्यक्ष नरेश चौहान, ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष सुशील कुमार, झनकईया थानाध्यक्ष नरेश पाल, एसआई कुंदन सिंह अधिकारी, कृष्ण कुमार, देवराम टम्टा, कां. प्रमोद रौतेला, उमेश पंत, मदन सिंह, राकेश भट्ट, महेंद्र डंगवाल, उमेश राम, सुरेंद्र सिंह शामिल थे।
प्लांट हेड के खिलाफ सोना गबन का एक और केस
करोड़ों का सोना गबन करने के मामले में फंसे राजेश एक्सपोर्ट के प्लांट हेड रमेश सती के खिलाफ सोना गबन करने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने प्लांट हेड और उसके एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा राइस मिल के मैनेजर एसके बंसल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी मिल के अंदर ताज ओवरसीज नाम की कंपनी सोना रिफाइन का काम करती है। इसके स्वामी दिल्ली निवासी कुलदीप सेठी हैं। सोना रिफाइनरी के लिए सुपरवाइजर पद पर रमेश सती सोनी पुत्र बच्चू तैनात था। वह फैक्ट्री में सोना रिफाइन करता था। फैक्ट्री में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है लेकिन रमेश कुलवंतनगर थाना गदरपुर निवासी दिनेश तनेजा को वह अकसर अपने साथ फैक्ट्री में लेकर आता था। कई बार मना करने के बावजूद रमेश नहीं माना।
23 जुलाई को जब उन्हें पता चला कि रमेश सोनी ने सिडकुल की एक फैक्ट्री में कई किलो सोना गबन किया है तो उन्होंने अपनी फैक्ट्री के स्टॉक की पड़ताल की। पता चला कि मार्च से अब तक एक किलो 427 ग्राम सोना कम पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि रमेश ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर पर उक्त सोने का गबन किया है। पुलिस ने रमेश और दिनेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।