फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›     million cheated  in the name of sending Saudi Arabia 

सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख ठगे

Fri, 22 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 22 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
  million cheated  in the name of sending Saudi Arabia 
पैसा - फोटो : अमर उजाला

दो युवकों ने एक युवक से सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

महुवाखेड़ागंज निवासी नवी अहमद पुत्र सहजाद अहमद की ओर पुलिस को दी गई तहरीर में उसने कहा था कि हशनगंज 

रामपुर निवासी शादाब और न्यू फ्रेंडस कालोनी नूरनगर दिल्ली निवासी नदीम से उसका एक साल पहले संपर्क हुआ था। दोनों ने उसे सऊदी अरब में नौकरी का झांसा दिया था। जिसकी एवज में उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की थी। उसने 1 अक्टूबर 2015 को नदीम के एक्सिस बैंक के खाते में जमा करा दिए थे। पैसे के साथ ही उसका पासपोर्ट भी दोनों ने रख लिया था। 
विज्ञापन


लेकिन आरोपियों ने उन्हें सऊदी नहीं भेजा। रुपये और पासपोर्ट मांगने पर आरोपियों की ओर से उसे गालीगलौच कर जान से मारने की धमकी दी जाती है। तहरीर में उसने दोनों पर उसके दो दोस्तों से भी साऊदी में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी करने का आरोप लगाया। आईटीआई थाने की पुलिस ने नवी अहमद की ओर से दी गई तहरीर पर कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर उसने मामले में कार्रवाई के लिए न्यायालय को पत्र भेजा। जिस पर न्यायालय ने पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसओ नरेश चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपी नदीम और शादाब के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। उनको पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed