{"_id":"5738b2574f1c1b0016ac71f6","slug":"married-woman-hung-herself-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता फांसी पर झूली, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता फांसी पर झूली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 15 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
अात्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के आजाद नगर इलाके में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने जब आत्मघाती कदम उठाया तब घर पर कोई भी नहीं था। विवाहिता दो दिन पूर्व ही डिस्चार्ज होकर घर पहुंची थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आजाद नगर निवासी मनोज सिंह चौहान सिडकुल की कंपनी में काम करता है। बताया जाता है कि रविवार सुबह वह किसी काम से बाजार गया हुआ था। सास कौशल्या देवी भी पड़ोस में चली गई। घर पर मनोज के दो छोटे बच्चे ही मौजूद थे।
विज्ञापन
सास कौशल्या देवी दोपहर बाद घर पहुंची तो कुमकुम (25) घर में फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। इस बीस कौशल्या देवी की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह कुमकुम को नीचे उतारा और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिन पूर्व कुमकुम ने मोहल्ले की एक महिला के कहने पर बच्चा गिराने की दवा खा ली थी जिससे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे एक हफ्ते जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कुमकुम शुक्रवार को ही डिस्चार्ज होकर घर गई थी। रविवार को उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने से परिजन ही नहीं मोहल्ले के लोग भी सदमे हैं।