तराई बनी नकली नोटों की मंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल का सीमावर्ती क्षेत्र ऊधमसिंह नगर नकली नोटों के कारोबारियों के लिए मंडी बन चुका है। बीते पांच सालो में पुलिस ने जिले के सितारगंज, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर क्षेत्र से 10.39 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ धंधे में लिप्त दो महिलाओं समेत 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि किस कदर तराई में नकली नोट अच्छी खासी मात्रा में बाजारों और बैंकों में खप चुके हैं। जो प्रचलन में भी आ चुके हैं। यही कारण है कि बाजार में लेनदेन करते समय अक्सर नकली नोट भी उपलब्ध हो रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऊधमसिंह नगर में नकली नोट पड़ोसी देश नेपाल और पश्चिम बंगाल क्षेत्र से यहां लाए जा रहे हैं।