{"_id":"799eafbd6cf4b0034d5a3af4b2109ad2","slug":"man-arrested-asking-extortion-from-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव कार्मिक का सचिव बताकर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह से खटीमा में बने रहने के लिए फोन पर 60 हजार की मांग करने वाले को पुलिस और एसओजी की टीम ने दबोच लिया। रंगदारी मांगने वाला इससे पहले भी दो बार पकड़ा जा चुका है, जिसमें एक बार उसे दो साल की सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
एसडीएम सिंह को 31 जुलाई को स्वयं को प्रमुख सचिव का सचिव बताते हुए काल आई थी कि यदि उन्हें खटीमा में बने रहना है तो वह खाते में (खाता नंबर देते हुए) 60 हजार रुपये जमा कर दें।
विज्ञापन
जिसे एसडीएम सिंह ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन बाद में कई बार फोन आने के बाद उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस और एसओजी की टीम ने खाता नंबर को ट्रेस किया जो कि देहरादून के राकेश शर्मा नामक व्यक्ति का निकला।
विज्ञापन
कोतवाल अजय ध्यानी ने एसएसआई एचबी सेन के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम को देहरादून भेजा। बाद में दूसरे नंबर की लोकेशन पिथौरागढ़ मिली लेकिन टीम के साथ पिथौरागढ़ एसआई महेश्वर सिंह के पहुंचने से पहले ही आरोपी मोबाइल बंद कर वहां से खिसक चुका था।
उसे मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कहीं जाने के लिए रोडवेज बस स्टेशन खटीमा के पास खड़े आरोपी वार्ड संख्या आठ निवासी जोगेंद्र कोहली को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल ध्यानी ने बताया किच 2010 में खटीमा में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे वसूलने के मामले में दो साल की सजा हुई थी। उन्होंने बताया कि 2013 में देहरादून के डालनवाला एसओजी और पुलिस ने मामला दर्ज किया था।