{"_id":"5bdf2b85bdec22694c34391b","slug":"loss-of-42-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों कमाने चले थे, 42 हजार भी गंवा दिए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों कमाने चले थे, 42 हजार भी गंवा दिए
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Indian Currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने करोड़पति बनाने का झांसा देकर दो युवकों से 42 हजार रुपये ठग लिए। ठगे जाने का अहसास होने के बाद अब दोनों युवकों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप निवासी राहुल और अभिषेक रविवार को अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उनके मोबाइल पर कलकत्ता से फोन आया था। फोन करने वाले ने बताया कि यदि उनकी पॉलिसी मानकर वे 42 हजार रुपये जमा करा दें तो वे करोड़पति बन जाएंगे। पूरे रुपये जमा करने के बाद ही करोड़ों रुपयों की इनामी राशि मिल सकेगी। इनाम के लालच में दोनों ने फोन करने वाले की ओर से बताए गए बैंक खाते में बीते तीन नवंबर को 21-21 हजार रुपये जमा कर दिए थे।
विज्ञापन
इसके बाद फिर से फोन आया और बचे हुए 21-21 हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। यह भी कहा गया कि अगर रुपये जमा नहीं कराए तो ईनाम की राशि गंवाने के साथ ही उनकी ओर से जमा कराए गए रुपये भी जब्त कर लिए जाएंगे। खुद के साथ ठगी का अहसास होने पर उन्होंने बचे रुपये जमा नहीं कराए।
विज्ञापन
कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि अनजान कॉल पर भरोसा कर दोनों युवकों ने 42 हजार रुपये अनजान शख्स के खाते में जमा करा दिए। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे लालच देने को लेकर की जाने वाली कॉल पर भरोसा न करें। ऐसा करने पर वे अपनी पूंजी गवां सकते हैं।