फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Local connection detected, robbery may soon be disclosed

लोकल कनेक्शन मिला, जल्द हो सकता है डकैती का खुलासा

Tue, 03 Jul 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Tue, 03 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Local connection detected, robbery may soon be disclosed
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी एन्क्लेव में महिला की हत्या के बाद हुई डकैती के मामले में खुलासे के लिए कई प्रदेशों की खाक छानने के बाद पुलिस के हाथ डकैतों का लोकल कनेक्शन लग गया है। पुलिस डकैतों को चिन्हित करने में सफल हो गई है। माना जा रहा है कि लोकल कनेक्शन की मदद से पुलिस जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर सकती है। 
बता दें कि डकैतों ने 22 जून की देर रात सर्वेश्वरी एन्क्लेव निवासी पंकज श्रीवास्तव के घर पर धावा बोलकर उनकी पत्नी अपर्णा की हत्या करने के बाद डकैती को अंजाम दिया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस छैमार और बावरिया गिरोह पर अपना ध्यान केंद्रित कर डकैतों की धरपकड़ में जुट गई। छैमार और बावरिया गैंग के घुमंतू जाति का होने के कारण पुलिस ने उनकी धरपकड़ के लिए कई राज्यों की खाक छानकर छैमार और बावरिया गिरोह के कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन, पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस का कहना है कि एक आपराधिक गिरोह की सुरागकशी के बाद उनके हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जिनकी मदद से उन्होंने डकैतों को चिन्हित कर लिया है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पंकज के घर में एक स्थानीय बदमाश की मदद से छैमार गिरोह ने ही डकैती डाली थी। डकैतों के इसी लोकल कनेक्शन को चिन्हित करने के बाद पुलिस खुलासे के काफी करीब पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस लोकल कनेक्शन के सहारे डकैतों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर सकती है। इधर, अस्पताल में भर्ती पंकज के ठीक होने का भी पुलिस को इंतजार है। पंकज के बयान से भी घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्य पुलिस को मिलेंगे। 
विज्ञापन


सर्वेश्वरी एन्क्लेव में हुई डकैती के मामले में एक गिरोह की सुरागकशी करने के बाद मिले कुछ महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर डकैतों को चिन्हित कर लिया गया है। उनकी धरपकड़ में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसएसपी डा. सदानंद दाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed