{"_id":"5713dd4b4f1c1b0e3510fbf7","slug":"kanta-bled-to-death-on-the-student-s-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के सिर पर कांता मारकर किया लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के सिर पर कांता मारकर किया लहुलुहान
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद के चलते चार लोगों ने घर में घुसकर छात्र को बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं छात्र के सिर पर कांते से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल छात्र के पिता ने तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सुभाष कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने कहा कि मोहल्ले के ही तीन भाई किसी बात को लेकर बीते 14 अप्रैल को अपने भांजे के साथ मारपीट कर रहे थे। शोरगुल सुनकर वह बीचबचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गला घोंटने की कोशिश की। बचाव में आए बेटे को भी पीटा गया। मोहल्ले वालों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। उसका कहना है कि बीते 15 अप्रैल की दोपहर तीन भाई अपने बहनोई के साथ उसके घर में घुस गए। बीए के पेपर की तैयारी कर रहे उसके बेटे के साथ मारपीट की और कांते से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन