फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Jyala registry bans on store-bought

ज्याला से खरीदी दुकान की रजिस्ट्री पर लगे रोक

Wed, 10 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन

व्यापारी सूरज चंद हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त ललित ज्याला के जेल जाने के बाद उससे प्रापर्टी खरीदने वाले और उसके पार्टनरों को रुपये डूबने का डर सता रहा है। जसारी झनकट निवासी ठाकुर सिंह ने एसडीएम ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि उसने ज्याला से दुकान खरीदी थी जिसका बैनामा अब किसी और के नाम किया जा रहा है। एसडीएम सिंह ने कहा कि यदि उनके पास किसी प्रकार का सबूत है तो उसे उपलब्ध कराएं। वह बिक्री पर रोक लगा सकती हैं। 

विज्ञापन


एसडीएम को सौंपे प्रार्थना पत्र में ठाकुर सिंह ने कहा कि उसने ज्याला से खेतलसंडा मुस्ताजर, महोलिया के खसरा नंबर 319 भूमि पर एक दुकान को खरीदा था। यह जमीन ज्याला की पत्नी के नाम दर्ज है। अब इस दुकान की ज्याला की पत्नी  किसी अन्य के नाम रजिस्ट्री कर रही है।
विज्ञापन


दुकान को दो जगह बेचा जा रहा है। उन्होंने बिक्री को रोकने की मांग की। एसडीएम ने ठाकुर सिंह से इस संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जिसमें दुकान क्रय करने का प्रमाण हो। एसडीएम सिंह ने बताया कि उन्हें शाम छह बजे तक किसी प्रकार के साक्ष्य नहीं मिले हैं। अलबत्ता हत्यारोपी की पत्नी ने यहां आकर कहा कि वह रजिस्ट्री के लिए क्यों रोका जा रहा है। एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि वह बगैर किसी कारण के रजिस्ट्री कराने से किसी को रोक नहीं सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चार लोग पहुंचे रजिस्ट्री रुकवाने सितारगंज
सूरज चंद के हत्यारोपी ललित ज्याला द्वारा बेची गयी प्रापर्टी को लेकर विवाद और गहरा सकते हैं। बुधवार को सितारगंज रजिस्ट्रार कार्यालय में चार लोग ज्याला की पत्नी द्वारा बेची जा रही प्रापर्टी की रजिस्टरी को रुकवाने पहुंचे। रजिस्ट्रार रमेश चंद्र पंत ने बताया कि चार लोग उनके पास रजिस्ट्री रुकवाने आए थे। 


फिलहाल उन्होंने एक दिन के लिए रोक दी थी लेकिन यदि रोकने वाले स्थगन आदेश नहीं लाए तो वह रजिस्ट्री नहीं रोक पाएंगे। बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री की जाएगी। इधर एसडीएम ऋचा सिंह ने कहा कि यदि किसी प्रापर्टी की खरीद फरोख्त में दो दावेदार आते हैं। तो वह विवादित जमीन पर 145 की कार्रवाई कर देंगी लेकिन इसके लिए क्रेता को प्रमाण अवश्य दिखाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed