फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   JE Electricity Department arrested red-handed taking bribe

बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Thu, 14 Jul 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
JE Electricity Department arrested red-handed taking bribe
गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग के जेई आशीष काला को विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जेई ट्यूबवेल चलाने के एवज में रुपये मांग कर रहा था। 
विज्ञापन


ग्राम दानपुर निवासी रमेश चंद्र आर्या का खेत दौलतगंज गदरपुर में है। उसने अपने खेत के लिए बिजली कनेक्शन मंजूर कराया था। इसके बावजूद बीच-बीच में कनेक्शन बंद किया जाने लगा। इसकी शिकायत उसने जेई आशीष काला से की। आरोप है कि काला ने उससे दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर विद्युत कनेक्शन काटने की धमकी दी। परेशान होकर रमेश ने इसकी शिकायत विजिलेंस के हल्द्वानी कार्यालय में जाकर दर्ज कराई। 
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस अमित श्रीवास्तव ने जांच कराए जाने पर मामला सही पाया। उन्होंने टीम का गठन कर गुरुवार को गदरपुर पावर हाउस में जेई आशीष काला को रमेश चंद्र आर्या द्वारा दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ पकड़ लिया। टीम ने पहले कमरे में पूछताछ की और अपने साथ हल्द्वानी ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्कता टीम में निरीक्षक केएस आर्या, अरविंद डंगवाल, इसरार नबी, नगेन्द्र भट्ट, महिला कांस्टेबल साधना आदि थे। इस मौके पर कोतवाल वीके जेठा, तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट, दिनेशपुर के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, एसएसआई संजीव कुमार के अलावा काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।   

विजिलेंस की टीम से नोकझोंक
जेई आशीष काला का पक्ष लेते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारी और नेताओं ने विजिलेंस की टीम से काफी नोंकझोंक की। मौके पर पहुंचे सीओ मिथलेश कुमार ने आसपास के पुलिस थानों की पुलिस फोर्स को तैनात करा दिया और उसकी ऑन स्पाट वीडियोग्राफी कराई।

विभाग के कर्मचारी भी थे जेई के पक्ष में
विद्युत विभाग के कर्मचारी भी जेई आशीष काला को बचाने के पक्ष में थे। उन्होंने हंगामा काटते हुए विद्युत आपूर्ति चार घंटे के लिये ठप कर दी। विद्युत कर्मचारियों का कहना था कि जेई को जबरन फंसाया जा रहा है।


शिकायतकर्ता पर भी बनाया गया दबाव
विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता पर भी दबाव बनाया गया। सूत्रों का कहना था कि उसे धमकी भी दी गई कि गदरपुर में रहना है तो वह इस घटना से इंकार कर दे। लेकिन शिकायतकर्ता अपनी बात पर अडिग रहा। यहां तक कि उसने साफ कह दिया कि वह किसी भी दबाव या धमकी से डरने वाला नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed