{"_id":"57766ed34f1c1b797179b269","slug":"increased-transporter-screws-attachment-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर पर बढ़ा शिकंजा, कुर्की की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर पर बढ़ा शिकंजा, कुर्की की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान छोटे लाल हत्याकांड में अब आरोपी ट्रांसपोर्टर पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस जांच में नाम आने के बाद हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे ट्रांसपोर्टर जयदीप शर्मा पर अब कुर्की की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस ने आरोपी ट्रांसपोर्टर के घर की कुर्की की कार्रवाई के साथ ही एनबीडब्लू वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट से अनुमति मिलते ही पुलिस अपनी कार्रवाई प्रारंभ कर देगी। दूसरी ओर एक अन्य हत्यारोपी सुनील की भी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस मामले की जांच कर रहे सीओ सिटी राजेश भट्ट ने बताया कि पूर्व प्रधान छोटे लाल की सात जून को काशीपुर रोड स्थित कीरतपुर गांव में गोली मार कर हत्या कर दी थी। छोटे लाल की हत्या में फोजी मटकोटा निवासी बिट्टू चौधरी के अलावा गोपी और सुनील का नाम जांच में सामने आया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। उससे पूछताछ में ट्रांसपोर्टर जयदीप शर्मा का भी नाम सामने आया। सीओ ने बताया कि बिट्टू के बाद गोनी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बिट्टू ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए, जिसमें जयदीप समेत कई लोगों के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
जयदीप ने ही बिट्टू और गोपी की मुलाकात हरियाणा के सोनीपत निवासी शूटर सुनील से कराई थी। सुनील अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सीओ ने बताया कि सुनील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जबकि आरोपी ट्रांसपोर्टर जयदीप के घर की कुर्की कार्रवाई को चस्पा नोटिस के अलावा एनबीडब्लू वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र लगाया है।