{"_id":"909663320c10275ace1c4123a1c3dbe7","slug":"in-laws-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी सास-ससुर गिरफ्तार
ब्यूूराे, अमर उजाला, जसपुर।
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए के गुंडे भेजकर पत्नी की हत्या का प्रयास करवाने के मामले में पुलिस ने घटना में नामजद सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम रहमापुर निवासी निहाल सिंह ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज करायी थी। बताया था कि उसकी पुत्री का विवाह 18 जनवरी 2015 को ग्राम फैजुल्लागंज (ठाकुरद्वारा) जिला मुरादाबाद यूपी निवासी नवनीत उर्फ राहुल से हुआ था।
विज्ञापन
शादी के बाद से उसकी पुत्री की ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते थे। जिस कारण पुत्री मायके में रह रही है। शनिवार की शाम को जब उसकी पुत्री घर के बाहर खड़ी थी।
विज्ञापन
उसके दामाद ने किराए के गुंडे भेजकर उसकी पुत्री की हत्या का प्रयास किया। बहन को बचाने के प्रयास में भाई भी जख्मी हुआ।
उसने आरोपी पति और सास सुमन देवी, ससुर राजपाल सिंह सहित सात लोगों को नामजद किया था। मंगलवार को पुलिस ने सास और ससुर को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।