फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Illegal Prime Minister Beti Bachao scheme fake

कथित प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना फर्जी

Thu, 16 Mar 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज। Updated Thu, 16 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन

क्षेत्र में कथित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना फर्जी निकली है। पिछले तीन दिन से इस योजना का लाभ लेने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों लोग आवेदन फार्म जमा करने के लिए डाकघर पहुंच रहे हैं। इससे डाकघर पर गहमागहमी का माहौल है। तीन दिनों में अब तक करीब 1805 लोग फार्म जमा कर चुके हैं। पोस्ट मास्टर ने योजना को फर्जी बताया। कहा कि न तो इंटरनेट और न ही प्रशासन के पास इस योजना की कोई जानकारी है। जबकि, फार्म भेजने का पता बकायदा मंत्रालय का दिया गया है।

विज्ञापन



क्षेत्र की फोटो स्टेट व स्टेशनरी की दुकानों पर कथित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के आवेदन फार्म बिक रहे हैं। जिसमें लिखा गया है कि सौ करोड़ रुपए की शुरुआती राशि के साथ यह योजना देश भर के 420 जिलों में शुरू की है। जो गांव व शहर की आठ वर्ष की बालिका से लेकर 32 वर्ष की युवतियों के लिए है और बेटियों को इस योजना के तहत दो लाख रुपए की धनराशि दी जा रही है। फार्म पर 12 बिंदुओं वाले नाम व पते के साथ ग्राम प्रधान और वार्ड मेंबर की मोहर व हस्ताक्षर मांगे गए हैं। ये फार्म भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली 110001 के पते पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से इस योजना के फार्म भरने को लेकर क्षेत्र में अफवाह फैली हुई है। इतना ही नहीं, गांव व शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इन फार्मों पर मोहर लगाने के साथ हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। लेकिन, सरकार में यह योजना संचालित है या नहीं, इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं है। बुधवार को डाकघर पर सैकड़ों की तादाद में सुबह से ही बालिका, युवती व अन्य नगरवासी फार्म जमा करने के लिए कतार में लग गए और फार्म जमा करने को लेकर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक डाकघर पर भारी गहमा गहमी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यह हो गए कि पोस्ट मास्टर ने भीड़ को काबू करने के लिए एसडीएम के माध्यम से पुलिस को बुलाया और दोपहर बाद कार्यालय का शटर गिराकर काम किया। पोस्ट मास्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई गई है। प्रशासनिक कार्यालयों को इस योजना की जानकारी है। यह योजना एकदम फर्जी है।

फार्म में साक्ष्यों की जानकारी
प्रधानमंत्री बेटी बचाओ योजना के फर्जी आवेदन फार्म में आवेदक के नाम व पते के साथ ही जन्म तिथि, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी, धर्म व जाति, बैंक खाता नंबर व शाखा का नाम और आईएफएससी कोर्ड के कॉलम दिए हैं। जिन्हें भरने के साथ ही इनके साक्ष्य भी आवेदक द्वारा संलग्न कर भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के पते पर भेजे जा रहे हैं। ब्यूरो



केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई भी योजना संचालित नहीं की गई है। न ही इस तरह के आवेदन फार्म भरने के लिए सरकार से कोई आदेश आया है। योजना फर्जी है। इसके लिए केंद्र में एक कमेटी गठित भी हुई है। जो इस मामले की जांच करेगी। विनोद कुमार, एसडीएम, सितारगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed