फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   illegal possession at Drona minor , 26 cases filed

द्रोण माइनर पर अवैध कब्जा, 26 पर केस दर्ज

Fri, 24 Nov 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Fri, 24 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
illegal possession at Drona minor , 26 cases filed
काशीपुर में द्रोण माईनर की भूमि पर लोगों द्वारा किया गया कब्जा। - फोटो : amar ujala

अंडरग्राउंड हो चुकी द्रोण माइनर की पटरी पर अवैध कब्जा करने की होड़ मची है। आबादी वाले क्षेत्र में माइनर की एक तरफ की पटरी पर लोगों ने अपने 22 फुट तक कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। अब होश आए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने 46 के खिलाफ नोटिस जारी किया है और 26 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विभाग अब अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई में जुट गया है।

विज्ञापन


द्रोणसागर माइनर सैनिक कालोनी से शुरू होकर एसडीएम कार्यालय के पीछे, सेठी पेट्रोल पंप, एनएच रुद्रपुर मार्ग, सुभाष नगर से होकर शुगर मिल कालोनी से आगे जाती है। पांच साल पहले नगर क्षेत्र में सैनिक कालोनी से चीनी मिल कालोनी तक साढ़े तीन किलोमीटर तक माइनर में पाइप लाइन बिछाकर अंडरग्राउंड किया गया। माइनर के ऊपर पक्की सड़क बनाई गई। एक तरफ की पटरी पर पहले से ही सड़क थी, वह अभी सड़क के रूप में उपयोग हो रही, लेकिन पश्चिम की तरफ की पटरी खाली छोड़ दी, जिस पर लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन


सिंचाई अधिकारियों ने बताया आबादी वाले क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों के सामने माइनर की खाली लगभग पांच सेे 22 फुट चौड़ी पट्टी पर कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया है। कई दुमंजिले मकान तक बन गए हैं, जिसने निर्माण नहीं किया उसने दीवार खड़ी कर घेराबंदी कर ली है। सिंचाई विभाग ने नहर की पटरी की इस बची भूमि की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की। पटरी पर लोगों को कब्जा करने से रोकने का भी प्रयास नहीं किया। जब पूरी पट्टी पर कब्जा हो गया, तब अधिकारियों को होश आया, जिससे विभाग में हड़कंप मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलेदार चंद्रशेखर कांडपाल ने बताया 46 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। 26 के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। 

राजस्व विभाग से सर्वे कराया जाएगा। फिर अवैध कब्जा खाली कराया जाएगा। सिंचाई विभाग की एक इंच भूमि पर भी किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
- विजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed