फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   If you can not study suicides

पढ़ाई नहीं कर पाई तो की खुदखुशी

Sun, 21 Aug 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
If you can not study suicides
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मृतका  के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि पढ़ाई न कर पाने की वजह से वह सुसाइड कर रही है। छात्रा एमबीबीएस की तैयारी में लगी थी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन


कल्याणपुर निवासी मनोज टम्टा की 16 वर्षीय पुत्री मनीषा टम्टा ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में इंटर की छात्रा थी। उसकी छोटी बहन कोमल सिसौना के केवीएम पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। पिता मनोज टम्टा सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर मनीषा के माता-पिता चोरगलिया ननिहाल गए हुए थे। दादी और दादा खेत गए थे। चाचा की तबियत खराब होने की वजह से वह दूसरे कमरे में सोए थे। रविवार को सुबह करीब नौ बजे मनीषा ने कमरे में लगी लोहे के एंगल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद चाचा ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। इस पर चाचा के होश उड़ गए। उसने तुरंत ही खेत गए मनीषा के दादा-दादी को बताया। इससे घर में कोहराम मच गया। दादा ने मनीषा की मां सुनीता और पिता मनोज एवं पुलिस को घटना से अवगत कराया। जिस पर सिडकुल चौकी प्रभारी कमल कोरंगा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और छात्रा के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज कोरंगा ने बताया कि छात्रा के कमरे से स्कूल की डायरी में सुसाइड नोट मिला है। जिस पर उसने पढ़ाई न कर पाने से खुदकुशी करने की बात लिखी हुई है। यह भी लिखा है कि वह अपनी मौत की जिम्मेदार खुद है। फिलहाल, सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। मामले में जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इधर, परिजनों ने बताया कि छात्रा मनीषा इंटर के साथ ही एमबीबीएस के लिए तैयारी कर रही थी। मनीषा की मौत से मां सुनीता, दादा-दादी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed