फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Homes and farms had a stockpile of teak logs

घरों और खेतों से सागौन के लट्ठों का जखीरा मिला

Wed, 11 Mar 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजालाशक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो/अमर उजालाशक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर) Updated Wed, 11 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Homes and farms had a stockpile of teak logs

विज्ञापन

 वन तस्करों के खिलाफ पुलिस, वन निगम और वन विभाग की टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। ग्रामसभा बसगर के टिब्बी गांव में कई घरों और खेतों से सागौन के लट्ठों का जखीरा बरामद कर जब्त किया गया। सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी के जवान भी साथ थे। अभियान के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाने का असफल प्रयास भी किया गया। बरामद लकड़ी की कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
  

जंगल से सटे गांव टिब्बी और जगतारपुर के कुछ तस्करों द्वारा लकड़ी की भारी तस्करी की सूचना पुख्ता होने पर बुधवार को वन निगम ने पुलिस और वन विभाग के साथ मिलकर व्यापक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई घरों से सागौन के लट्ठे बरामद हुए। गेहूं के खेतों में छुपा कर रखे सागौन के लट्ठों का जखीरा देख अभियान में शामिल अधिकारियों के आंखें फटी रह गईं। कार्रवाई के दौरान पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन



  अभियान में शामिल अधिकारियों पर राजनीतिक दबाब बनाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन, अधिकारियों ने किसी की नहीं सुनी। हल्द्वानी वन निगम के प्रभागीय वन विकास प्रबंधक एमसी जोशी ने कहा कि बरामद लट्ठों की कीमत लाखों में है। अभियान पूरा होने के बाद ही सही आंकलन किया जा सकेगा। उन्होंने अभियान के बाद चिन्हित तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में सितारगंज के सीओ जेआर जोशी, कोतवाल डीआर आर्य, चौकी प्रभारी केजी मठपाल, डीएलएम टनकुपर आरके वशिष्ठ, डीएसएम टनकपुर महेश आर्य, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी आदि शामिल थे।उधर बाराकोली वन रेंज में वन निगम द्वारा सागौन के पेड़ों के कटान का काम जारी है। गत पांच मार्च को सागौन के लट्ठे चुराने गए वन तस्करों ने निगम कर्मियों और सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर हमला बोल दिया था। इससे सिपाही राजेश नाथ घायल हो गया था। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed