फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Hockey on the head, killing her dead son

बेटे ने सिर पर हाकी मारकर की मां की हत्या

Fri, 03 Apr 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा
ब्यूरो, अमर उजाला, किच्छा Updated Fri, 03 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hockey on the head, killing her dead son

घास काटकर लाने के लिए कहने से गुस्साए बेटे ने अपनी मां के सिर पर हाकी मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद बेटा घर से फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ग्राम अजीतपुर निवासी जमुना प्रसाद का इकलौता बेटा पिन्टू (22) उर्फ अमन है, जबकि दो बेटियां हैं जिनमें एक का विवाह हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक पिन्टू बेहद बिगड़ैल है। वह बीए पास है। पिन्टू गांव में कच्ची शराब बेचता था। जिसका मां बाप विरोध करते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम को लगभग 3 बजे पिन्टू को उसकी मां अनीता ने गाय के लिए घास काटकर लाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ तो पिन्टू ने घर पर रखी हाकी से अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए। बाद में पिन्टू वहां से गायब हो गया। बाद में घायल अनीता को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में अनीता की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गुरुवार सुबह घर पहुंचे तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के पति जमुना प्रसाद की तहरीर पर उसके पुत्र अमन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed