{"_id":"5a3ab1564f1c1bc8678c2b2a","slug":"hide-cracks-by-putting-cement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट का घोल डालकर दरारों को छिपाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट का घोल डालकर दरारों को छिपाया
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा।
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
-खटीमा में नागरिक अस्पताल निर्माण की जांच करते अधिकारी
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवनिर्मित 100 बेड के नागरिक चिकित्सालय के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की जांच को डीएम के निर्देश पर टीम बुधवार को अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों के फर्श दीवार एवं ऊपरी मंजिल के छतों का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि लिंटर में कई स्थानों पर पड़ी दरारों को सीमेंट का घोल डालकर छिपाया गया है। जांच टीम ने दरारों के ऊपर से सीमेंट की परत हटाकर उसमें पानी भरकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
बहु प्रतीक्षित नागरिक अस्पताल लोकार्पण के समय से ही घटिया निर्माण को लेकर सुर्खियों में रहा। इस नागरिक अस्पताल की दीवारें एवं छत के लिंटर में आयी दरारों का मामला समाचार पत्रों की सुर्खियों में रहा। जांच टीम में शामिल एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, लोनिवि रुद्रपुर के अधीक्षण अभियंता जीसी विश्वकर्मा, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग ऊधम सिंह नगर विनोद कुमार यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान टीम के सदस्यों ने लिंटर की दरारों को कुरेद कर उसमें पानी भरा। टीम ने निर्माण इकाई को कुछ स्थानों पर दो ढाई फिट तोड़कर उसमें मुर्गी जाली बिछाने के भी सुझाव दिए। फिलहाल जांच टीम निर्माण इकाई के जवाब से संतुष्ट नहीं थी। वहां पर चिकित्साधीक्षक डॉ. सुनीता रतूड़ी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।
विज्ञापन