{"_id":"58b5b6224f1c1b8750830c86","slug":"he-old-man-was-killed-by-elephant","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी लेने जंगल गए वृद्ध को हाथी ने मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लकड़ी लेने जंगल गए वृद्ध को हाथी ने मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
हाथ्ाी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलाविर्दी निवासी राजेंद्र सिंह (60) पुत्र एवरन सिंह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किलपुरा रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गया था। दोपहर बाद करीब दो बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी ढूंढ खोज शुरू की गई।
विज्ञापन
जंगल में गश्त कर रहे वनरक्षक ओम प्रकाश गंगवार ने बनबसा कंपार्टमेंट 20 में एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण भी वहां पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त राजेंद्र सिंह के रूप में की। वनकर्मियों ने इसकी सूचना वनक्षेत्राधिकारी किरन कफल्टिया को दी।
विज्ञापन
उन्होंने शव को देखकर बताया कि प्रतीत होता है कि वृद्ध को हाथी ने पटक कर मारा है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन