{"_id":"3b5840c5151b0d4a1913a0cb9ac74ff7","slug":"grave-exhumed-the-bodies-buried-a-year-ago-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोद कर निकाला सालभर पहले दफनाया शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्र खोद कर निकाला सालभर पहले दफनाया शव
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालभर बाद कब्र खोद कर कंकाल रुपी शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोर्ट के आदेश पर मृतक के पिता की तरफ से 24 फरवरी 15 को धारा 302, 201 के तहत पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। खबर मिलते ही कब्रिस्तान में भीड़ लग गई।
गांव नंदपुर नरका टोपा नई कालोनी निवासी साईलेस मैसी (34) पुत्र एडविन मैसी 14 जून 2014 को रामराज रोड पेट्रोल पम्प के पास बेहोशी हालत में मिला था। सीएचसी ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। उस वक्त परिजनों ने बिना पंचनामा और पोस्टमार्टम के कब्रिस्तान में शव दफना दिया था। 21 जून को मृतक के पिता एडविन मैसी ने सीएम सहित कई उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पुत्र की हत्या करने की आशंका जताई। कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित एडविन मैसी की तरफ से मृतक की पत्नी सरिता, रेनुका, सुमन, सोनू निवासी यूपी के लोकोशेड शक्तिभोग हाइड्रिल कालोनी द्वितीय मुरादाबाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच मानव वध सेल को सौंपी गई। विवेचक जांच रिपोर्ट के आधार पर रविवार को एसडीएम तीरथपाल सिंह, सीओ राजीव मोहन, नायबतहसीलदार प्रताप राम आर्य, पटवारी हर्ष सिंह, एसआई अजेंद्र प्रसाद सिंह मय फोर्स के गांव मरियमपुर नंबर तीन स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। ग्राम प्रधानपति शमशाद सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कब्र खोद कर कंकाल को बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।