{"_id":"5b522b694f1c1b58488b5ff3","slug":"goverment-school-not-opening-at-proper-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े सात बजे के स्कूल में आठ बजे तक लगा था ताला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े सात बजे के स्कूल में आठ बजे तक लगा था ताला
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्कूल के बाहर खड़े बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के नहीं पहुंचने से स्कूल तय समय पर नहीं खुल सका। इस दौरान विद्यार्थी बाजार में भटकते रहे। करीब आठ बजे प्रधानाध्यापिका के आने के बाद स्कूल का गेट खुला। एसडीएम ने शिक्षकों के समय पर आने के लिये शिक्षा विभाग को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे मुख्य बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के गेट पर ताला लटका होने के कारण बच्चे इधर उधर भटकते दिखे। विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल खुलने का समय साढ़े सात बजे का है लेकिन शिक्षक आठ बजे से पहले नहीं आते हैं। कुछ समय बाद स्कूल की प्रधानाध्यापिका ललिता देवी आईं और उन्होंने मुख्य द्वार को खोलकर बच्चों को स्कूल के अंदर किया। शुक्र रहा कि इस दौरान बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि तबियत खराब होने के कारण वह स्कूल देरी से पहुंची थीं। हालांकि उन्होंने अन्य शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं आने के संबंध में कुछ नहीं कहा। मामले में लोगों ने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल को जानकारी दी तो उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सुबह के समय स्कूलों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन