फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   got Documents from FSL to SIT

एसआईटी को एफएसल से मिले दस्तावेज, जल्द होंगी और गिरफ्तारियां

Fri, 10 Nov 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Fri, 10 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी को जांच के लिए एफएसएल देहरादून भेजे गए काशीपुर और जसपुर तहसील के कुछ दस्तावेज मिल गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दस्तावेज के आधार पर एसआइटी जल्द ही कुछ और तहसील कर्मियों के साथ ही काश्तकारों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।

विज्ञापन


एसआईटी की जांच में यह बात में सामने आई थी कि भूमि का बैक डेट में 143 करने के लिए सरकारी कर्मचारियों और अफसरों ने दस्तावेज में फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षरों की सत्यता के लिए एसआईटी ने काशीपुर और जसपुर तहसील के कुछ दस्तावेज को जांच के लिए देहरादून फोरेंसिक लैब भेजा। कुछ दिन पूर्व दोनों तहसीलों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी ने साक्ष्यों के आधार पर एक पीसीएस अफसर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को भी एसआइटी को एफएसएल से कुछ और दस्तावेज मिल गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि दस्तावेज की जांच के बाद एसआइटी जल्द ही दोनों तहसीलों के कुछ और काश्तकारों सहित सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर सकती है। एसएसपी डा. सदानंद दाते ने बताया कि एफएसल से कुछ दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीपी का नहीं लग पा रहा सुराग
मुआवजा घोटाले का मुख्य आरोपी डीपी सिंह लगातार एसआईटी को चकमा दे रहा है। एसआईटी की तीन टीमें विभिन्न क्षेत्रों में उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं, लेकिन भूमिगत हुए डीपी का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को डीपी के रुद्रपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की सूचना पर पुलिस सादी वर्दी में दिन भर कोर्ट परिसर में भी घूमती रही, लेकिन डीपी कोर्ट में नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed