{"_id":"5a19bc244f1c1b6e468b6560","slug":"girl-injured-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":" तमंचे पे डिस्को करते हुए चलाई गोली, किशोरी गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे पे डिस्को करते हुए चलाई गोली, किशोरी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के लगन समारोह में तमंचे पे डिस्को करते हुए चली छह राउंड फायरिंग के दौरान एक गोली किशोरी के पेट में जा लगी। इससे समारोह में अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी को रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने किशोरी के पिता नेतराम की तहरीर पर आरोपी रामचंद्र व भाजपा नेता रमेश बाबा के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 30 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम सरकड़ा गांव में कुंवर सेन के बेटे प्रेमप्रकाश की शादी का लगन चल रहा था। समारोह में प्रेमप्रकाश के ससुराल वाले थाना बहेड़ी जिला बरेली से शामिल होने आए। इसी दौरान गांव के भाजपा नेता रमेश बाबा की लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की गई। समारोह में करीब छह राउंड फायरिंग हुई, जिसमें से एक गोली बेबी रजनी (15) पुत्री नेतराम के पेट में जा लगी। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गई। यह देखते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। तत्काल परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां उसका इलाज चल रहा है। इधर शुक्रवार देर रात मेडीसिटी अस्पताल से जिला पुलिस कार्यालय को मेमो पहुंचा तब जाकर पुलिस को इसकी जानकारी हुई। कोतवाल बीएस भाकुनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समारोह में फायरिंग की घटना की छानबीन करके दो युवकों को पूछताछ के लिए उठा लाए। कोतवाल ने बताया कि भाजपा नेता की लाइसेंसी पिस्टल से गांव के रामचंद्र पुत्र लेखराज ने फायर किए थे। उसके बेटे और एक अन्य युवक से पूछताछ की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी पुलिस करेगी। कोतवाल बीएस भाकुनी ने बताया कि शस्त्र का लाइसेेंस आत्मरक्षा के लिए जारी होता है न कि समारोह में फायरिंग करने के लिए।
विज्ञापन