फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gaura Devi's form disappeared from the school plan

स्कूल से गायब हुए गौरा देवी योजना के फार्म

Thu, 14 Jul 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gaura Devi's form disappeared from the school plan
शिविर - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडेश्वरी में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में सबसे ज्यादा पेंशन की समस्याएं रही। शिविर में 32 राशन कार्ड बनाने के साथ ही वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन के 26 फार्म भरे गए। इसके अलावा पानी, बिजली की समस्याओं का भी समाधान किया गया। एक स्कूल में लापरवाही से गौरा देवी योजना के भरे फार्म गायब होने के मामले में एसडीएम ने सीईओ को जांच के लिए पत्र भेजा है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्कूल परिसर में एसडीएम दयानंद सरस्वती की मौजूदगी में लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। अधिकांश लोगों की समस्याएं पेंशन फार्म भरने के बावजूद पेंशन नहीं मिलने की रही। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों में फरियादियों की समस्याएं हल की गई। 
विज्ञापन


समाज कल्याण के स्टॉल में वृद्धा, विकलांग, विधवा और किसान पेंशन के फार्म भरे गए और पेंशनरों का सत्यापन भी किया गया। कुंडेश्वरी की दो बहनों ज्योति और प्रीति ने एसडीएम से शिकायत की कि एक साल पहले उन्होंने गौरा देवी कन्या धन योजना का फार्म भरकर किसान इंटर कॉलेज कुंडेश्वरी में जमा किया था। लेकिन वह फार्म ब्लाक नहीं पहुंचा, जिससे उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने पिछले साल स्कूल से इंटर पास कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हें छात्रवृत्ति भी नहीं मिली है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं हैं। उन्होंने बताया अन्य बच्चों को भी तीन साल से छात्रवृत्ति नहीं मिली है। एसडीएम ने स्कूल स्टाफ को तलब किया तो वह जवाब नहीं दे सके। एसडीएम सरस्वती ने बताया कि किसान इंटर कॉलेज के स्टाफ ने बच्चों के फार्म लापरवाही से खो दिए। कुछ और ऐसी शिकायतें भी मिली हैं। 


मामले की जांच के लिए मुख्य शिक्षाअधिकारी को पत्र लिखा गया है। शिविर में बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, राशन कार्ड से जुड़ी 95 समस्याएं निस्तारित की गई। ब्लाक से संबंधित दीनदयाल आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के 16 फार्म भरे गए। इसके अलावा 26 पेंशन फार्म भरने के साथ ही 32 राशन कार्ड बनाए गए। वहां जिला समाज कल्याण अधिकारी वर्षा, डीपी जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed