फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Gang rape of teenager

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 24 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Thu, 24 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन

लापता किशोरी से सामूहिक रूप से दुराचार का मामला सामने आया है। हालांकि किशोरी अभी भी लापता है, लेकिन पुलिस ने उससे दुराचार करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 15 दिन से लापता किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा ने बताया कि शहर निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी आठ सितंबर को लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी रवींद्रनगर निवासी दीपक और अरुण के साथ आखिरी बार देखी गई थी। जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि आठ सितंबर को किशोरी रवींद्रनगर स्थित पुल के पास उन्हें मिली। उसके बाद दोनों ही किशोरी को अपने साथ गदरपुर रोड की ओर ले गए और वहां झाड़ियों में किशोरी से सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद अरुण यह कहकर भाग आया कि वह अभी किसी काम से कहीं जा रहा है और थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा। काफी देर तक अरुण के न आने पर दीपक किशोरी को लेकर धोबीघाट पहुंचा और उसे वहीं छोड़कर चला गया। चौकी इंचार्ज टम्टा के मुताबिक इसके बाद किशोरी कहां गई आरोपियों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस लापता किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed