फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Furore over woman's death after delivery

डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

Wed, 10 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
 Furore over woman's death after delivery
रोते बिलखते परिजन

नवजात शिशु को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। इससे आक्रोशित  परिजनों ने ग्रामीणों के साथ निजी अस्पताल में मृतका का शव रखकर हंगामा काटा। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आरोपी डॉक्टर मृतका के इलाज के कागजातों की फाइल लेकर मौके से फरार हो गए। मृतका के पति ने आरोपी डाक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अस्पताल के एक डाक्टर को पूछताछ के लिए उठाया है।

विज्ञापन


जसवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मंगलवार की सुबह बसगर शक्तिफार्म निवासी कमलजीत कौर (22) पत्नी जसवीर सिंह को सुबह साढ़े छह बजे प्रसव पीड़ा हुई। जिसको लेकर आशा महेंद्र कौर परिजनों के साथ सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसको देखने के बाद अंयत्र रेफर कर  दिया। इस पर गर्भवती महिला को एमपी चौक के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने आपरेशन कर डिलीवरी की। नवजात  शिशु (पुत्र) को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई। 
विज्ञापन


रात भर महिला अस्पताल में भर्ती रही। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने उनको महिला से नहीं मिलने दिया। बुधवार सुबह पांच बजे डाक्टर ने महिला की हालत  गंभीर बताते हुए उसे खटीमा के एक अस्पताल ले जाने की बात कही। जिस पर वह  अस्पताल के दो डाक्टरों के साथ महिला को लेकर खटीमा गए। यहां डॉक्टर के न मिलने पर हल्द्वानी के कृष्णा नर्सिंग होम ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बृजलाल अस्पताल में भी मृतका की मौत की पुष्टि की गई। इस दौरान साथ गए अस्पताल के दो डाक्टर हल्द्वानी से खिसक लिए और यहां के डाक्टरों को मोत की सूचना दी। जिस पर आपरेशन करने वाले डाक्टर और अस्पताल का मालिक मृतका के इलाज के कागजात लेकर फरार हो गए।

परिजन मृतका को एंबुलेंस से लेकर वापस निजी अस्पताल आए और अस्पताल परिसर में ही एंबुलेंस खड़ी कर हंगामा काटा। एसएसआई अशोक कुमार मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और अस्पताल के एक डाक्टर को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आए। वहां देश सिंह,  रमेश सिंह, बलजीत सिंह, सचित सिंह, रमेश सिंह, पूरन सिंह, सतनाम सिंह,  कृष्णा कौर, प्रीतो कौर आदि मौजूद थे। 



पंजीकरण नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई


तहसीलदार आरसी गौतम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने  अस्पताल के डाक्टर से पंजीकरण के कागजात मांगे। जिसे वह दिखा नहीं पाया। इस  पर तहसीलदार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालन  पाया गया तो मामले में कार्रवाई की जाएगी। इधर, नानकमत्ता विधायक डा. पे्रम  सिंह राणा ने भी अस्पताल पहुंचकर एसएसआई अशोक कुमार से आरोपी डाक्टरों के  खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed