{"_id":"59bad15b4f1c1b37688b495c","slug":"fraud-in-toll-plaza-shifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा शिफ्टिंग के नाम पर भी हुआ खेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोल प्लाजा शिफ्टिंग के नाम पर भी हुआ खेल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा शिफ्टिंग के मामले में किच्छा के काश्तकारों से पूछताछ करती एसआईटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में किच्छा तहसील स्थित टोल प्लाजा शिफ्टिंग के नाम पर भी जमीनों का बड़ा खेल हुआ है। इस मामले में एसआईटी के हाथ कुछ अहम दस्तावेज लगे हैं। इसके बाद एसआईटी ने घोटाले में शामिल कुछ सरकारी अधिकारी और काश्तकारों को तलब कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। टोल प्लाजा से जुड़े कुछ काश्तकारों से आवश्यक दस्तावेज भी कब्जे में लिए गए। कुछ कॉलोनाइजर भी रडार पर हैं। इसके साथ ही बाजपुर के तत्कालीन तहसीलदार से भी एसआईटी ने जमीनों के गलत मुआवजे को लेकर गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
करीब दो वर्ष पूर्व किच्छा तहसील के चुटकी देवरिया गांव के बीच में टोल प्लाजा प्रस्तावित था। चुटकी के ग्रामीणों ने टोल प्लाजा को गांव के बीच में बनाने का विरोध किया। एनएचआई ने टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की बात कहकर ग्रामीणों के विरोध को उस समय शांत कर दिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर एनएचआई द्वारा टोल प्लाजा गांव के बीच में ही बनाने की कवायद शुरू कर दी थी। इसके बाद ग्रामीण फिर से आंदोलन पर उतर आये थे।
विज्ञापन
कुछ कॉलोनाइजरों और रसूखदार नेताओं ने काश्तकारों से टोल प्लाजा के अंतर्गत आने वाली उनकी जमीन को सस्ते दामों में खरीद लिया, ताकि भूमि अधिग्रहण का मोटा मुआवजा डकार सके। कुछ ग्रामीण टोल प्लाजा का मामला हाइकोर्ट ले गए। कोर्ट के आदेश पर टोल प्लाजा के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण करने पर रोक लगा दी गई थी और टोल प्लाजा भी शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन टोल प्लाजा जहां शिफ्ट हुआ था, वहां के लिए अधिग्रहण की गई जमीनों की कागजों में प्रकृति बदलकर मोटा मुआवजा लिया गया।
विज्ञापन
सीओ स्वतंत्र कुमार ने टोल प्लाजा का मुआयना कर आवश्यक जानकारियां जुटाईं। बृहस्पतिवार को एसआईटी ने टोल प्लाजा से जुड़े चुटकी देवरिया के पांच काश्तकारों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाकर महत्वपूर्ण दस्तावेज लिए। इसके साथ ही बाजपुर के तत्कालीन तहसीलदार से सुदेश चंद्र से भी एसआईटी ने पूछताछ की।
एनएच-74 में टोल प्लाजा शिफ्टिंग के नाम पर भी कुछ जमीनें संगठित रूप से खरीदे जाने का मामला सामने आया है, जिनका संबंध एनएच भूमि मुआवजा घोटाले से भी है। इसके मद्देेनजर ऐसी जमीनों की खरीद-बिक्री करने वालों को जांच के दायरे में लाकर साक्ष्य जुटाया जा रहा है। मामले से जुड़े काश्तकारों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही बाजपुर तहसील के दस्तावेज भी गहनता से जांचे जा रहे हैं।
डा. सदानंद दाते, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर