फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fourth day immersed in the River had student bodies

चौथे दिन मिला नदी में डूबे छात्र का शव

Wed, 11 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज Updated Wed, 11 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fourth day immersed in the River had student bodies

कैलाश नदी में डूबे छात्र का मंगलवार को चौथे दिन शव मिल गया। एसएसपी के निर्देश पर हरिद्वार के हरकीपैड़ी पर तैनात गोताखोरों ने यहां पहुंचकर नदी के निचली सतह तक रेस्क्यू कर छात्र के शव को खोज निकाला। गोताखोरों को करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में छात्र का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी ने कहा कि शव को तलाशने वाली हरिद्वार और हल्द्वानी की गोताखोर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

बीती 7 मार्च को बिज्टी गांव निवासी जगजीत सिंह टोनी (20) पुत्र अमरीक सिंह गांव में ही बह रही कैलाश नदी में साथियों के साथ नहाने गया था। जैसे ही वह नदी में कूदा तो नदी की गहराई अधिक होने से वह पानी में डूब गया। तब से स्थानीय प्रशासन और जल पुलिस के जवान नदी में डूबे छात्र की खोजबीन में लगे थे। एसडीएम ने नदी के पानी का रुख डायवर्ट करने के लिए दो जेसीबी और पोकलैंड मशीन लगाई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

  मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेश आनंद भरणे के निर्देश पर हरकीपैड़ी पर तैनात गोताखोर की टीम को बुला नदी में रेस्क्यू कराया गया। जिस पर गोताखोर को करीब 25 फीट गहरे गड्डे में टोनी का शव पड़ा हुआ मिला। गोताखोर टोनी के शव को बाहर ले आए। जैसे ही शव नदी से बाहर निकाला गया परिजनों में कोहराम मच गया। मां परमजीत कौर, दादी गुरमेज कौर और बहन मनप्रीत कौर के करुण क्रंदन से लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

  सीओ जेआर जोशी ने मृतक टोनी के शव का पंचनामा भराकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। इस मौके पर एसडीएम अनिल शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक डीआर आर्य सरकड़ा चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed