{"_id":"5a171c9a4f1c1b69678bd960","slug":"four-thieves-arrested-including-gangster","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर राज्यीय बस चोर गिरोह के सरगना सहित चार दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर राज्यीय बस चोर गिरोह के सरगना सहित चार दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में बस चोरी के आरोपी एवं बरामद की गई बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन पहले बंसल ट्रांसपोर्ट की बस चुराने वाले अंतर राज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चुराई गई बस के साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गई है। आरोपियों ने एसएसपी ने भी पूछताछ की। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
19 नवंबर को रामपुर रोड से बंसल ट्रांसपोर्ट की बस संख्या यूके-06पीए 5101 को चोरों ने रात में चोरी कर लिया था। इस मामले में ट्रांसपोर्ट स्वामी अंकुर बंसल की ओर से मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने एएसपी और सीओ के नेतृत्व में टीम को चोरी के खुलासे के लिए लगाया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टीम ने अंतर्राज्यीय बस चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय में एएसपी देवेंद्र पिंचा ने खुलासा करते हुए बताया कि रामपुर सीमा पर कार संख्या डीएल 1 सीडब्लू 4482 पर दो संदिग्धों के खड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करके ग्राम शाहदुल्लापुर थाना गढ़ जिला हापुड़ निवासी पुनीत शर्मा पुत्र रामेंद्र शर्मा और ग्राम मैना मासैपुर खुर्जा जक्सन नई बस्ती थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर निवासी प्रेम सिंह पुत्र धनीराम को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बंसल ट्रांसपोर्ट की बस अपने साथियों की मदद से चोरी करने की बात कबूल की।
विज्ञापन
इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी में शामिल गिरोह के सरगना शिवम वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी सईदनगर थाना नूरपुर बिजनौर और अजय शर्मा पुत्र किशन लाल निवासी बुद्ध विहार बदरपुर दिल्ली को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर बंसल ट्रांसपोर्ट से चोरी हुई बस को भी मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि 19 नवंबर को चारों वाहन चोरों ने दिन में रुद्रपुर आकर रेकी की और रात को मास्टर चाबी से बंसल ट्रांसपोर्ट की बस को स्टार्ट करके ले गये। उन्होंने बस को मुजफ्फरनगर सीमा से करीब दो किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
बस को पुनीत शर्मा चलाकर ले गया जबकि अन्य तीनों अपनी कार से बस के पीछे गये। एएसपी ने बताया कि पकड़े गये चारों अपराधी अंतर्राज्यीय बस चोर गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। गिरोह के सरगना शिवम वर्मा और अजय शर्मा हैं। टीम में सीओ स्वतंत्र कुमार के अलावा एसएसआई नासिर हुसैन, एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, सिपाही गणेश पांडे, मो. यामीन खान, ललित कुमार आदि थे।
पुलिस कस्टडी से भी चुराई थी बस
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय बस चोर गिरोह के शातिर चोरों ने देहरादून में पुलिस कस्टडी में खड़ी बस पर भी हाथ साफ किया था। पुलिस के मुताबिक इन्होंने पटेलनगर थाने में खड़ी बस चुराई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाने में मुकदमा भी पंजीकृत है। इस मामले में आरोपी जेल भी जा चुके हैं। एएसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना शिवम वर्मा का नूरपुर में खुद का ट्रांसपोर्ट भी था। पकड़े गये चोरों को पुलिस ने गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया है।
टोल पर पहले कटा लेते थे पर्ची
बस चोरी के मामले में पकड़े गये चोरों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बस को चोरी करने के बाद जल्दी ठिकाने तक ले जाने के लिए वह पहले से तैयारी करके रखे थे। टोल प्लाजा पर जाम में इंतजार ना करना पड़े इसके लिए गिरोह का एक सदस्य पहले ही टोल की पर्ची कटाकर रख लेता था। इससे बस आसानी से टोल से निकल जाती थी।