{"_id":"5acd0a614f1c1b843d8b4695","slug":"four-kilogram-charas-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो चरस के साथ नेपाल निवासी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार किलो चरस के साथ नेपाल निवासी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अभियुक्त
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसटीएफ और पुलभट्टा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरा के निकट एक नेपाली मूल के युवक को चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वह 20 साल से बरा में रहकर एक स्कूल बस चलाता था और नेपाल के कंचनपुर से चरस लाकर उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बेचता था।
मंगलवार को पुलभट्टा थाने में एएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया सोमवार शाम मुखबिर की सूचना पर ग्राम बरा में शिव मंदिर के निकट प्रेम सिंह पुत्र खड़क सिंह को चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में हुई। प्रेम सिंह मूल रूप से कंचनपुर नेपाल का रहने वाला है। वह बरा के एक निजी स्कूल का बस चालक है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एएसपी ने टीम को डेढ़ हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ पुलभट्टा वीडी जोशी, प्रकाश चंद बवाड़ी, देवेंद्र सिंह और एसटीएफ के केपी टम्टा, विकास चौधरी, सुरेंद्र सिंह कनवाल, गोविंद बिष्ट, दुर्गासिंह, महेंद्र गिरी, किशोर कुमार और सलमान थे।
विज्ञापन