फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Five arrested in fraud case

फर्जी कागजों पर चल रहा खनन का खेल, पांच गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 01:01 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर। Published by: अरुण कुमार Updated Fri, 31 May 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five arrested in fraud case
crime - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने फर्जी रायल्टी एवं बिलों के सहारे खनिज के खेल में लगे गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  पुलिस ने पांच ट्रक चालकों सहित छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। 

रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी कलां निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कहा था कि 10 अप्रैल से बंद पडे़ गुरु अमरदास स्टोन क्रशर के नाम से फर्जी रायल्टी एवं बिल बनाकर राजस्व की चोरी कर अवैध रूप से उपखनिज ले जाया जा रहा है। एसओ ललित मोहन जोशी ने वन दरोगा संदीप सुंठा एवं पुलिस टीम के साथ मसीत बैरियर पर नाकाबंदी करके उपखनिज लदे पांच ट्रकों को रोककर उनके प्रपत्र की जांच की। अचानक हुई जांच से ट्रक चालक सकपका गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके द्वारा फर्जी रायल्टी एवं बिलों के सहारे उपखनिज का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने सभी ट्रकों को चालकों सहित कब्जे में लिया और थाने लाया गया। पुलिस ने भूपेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर हिरासत में लिए गए पांच ट्रक चालकों सहित छह लोगों के खिलाफ धारा-420, 467, 468, 471,379, 411 एवं 26 वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चालक एहसान अली निवासी रतनपुरा बरेली, मो. तस्लीम और इम्तियाज अहमद निवासी देवरनियां बरेली, जाहिद खां निवासी कर्ठरा, देवरनियां एवं सखावत खां निवासी ठिरिया थाना कैंट बरेली को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है। एसओ ललित मोहन जोशी ने बताया कि फरार चल रहे नामजद एक आरोपी गुरमुख सिंह एवं उपखनिज के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  टीम में एसआई बसंत कुमार, भुवन चंद जोशी, अशोक कांडपाल, सिपाही हरीश रावत, संतोष कुमार, चरन सिंह, नवीन चंद एवं राजेश यादव आदि  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed