फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   First time pregnant woman will get five thousand

पहली बार गर्भवती हुई महिला को मिलेंगे पांच हजार

Wed, 20 Dec 2017 12:35 AM IST
चंदन बंगारी
चंदन बंगारी Updated Wed, 20 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
First time pregnant woman will get five thousand
गर्भवती महिला - फोटो : demo pics

पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को सरकार पांच हजार रुपये की सौगात देगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत यह राशि तीन किस्तों में महिला के खाते में पहुंचेगी। योजना से प्रदेश की 90 हजार महिलाएं लाभ के दायरे में आएंगी, जिनमें ऊधमसिंह नगर जिले की 20 हजार 800 महिलाएं शामिल हैं। योजना के फार्म आंगनबाड़ी केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन


एक जनवरी-2017 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की गई है, लेकिन राज्य में योजना धरातल पर लागू नहीं हो सकी थी। बीती 16 नवंबर को प्रमुख सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास राधा रतूड़ी ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया था। इसके बाद से ही योजना के फार्म आंगनबाड़ी केेंद्रों को उपलब्ध कराए गए हैं। योजना का लाभ एक जनवरी 2017 के बाद गर्भवती हुई महिलाओं को मिलेगा। योजना का लाभ पाने के लिए महिला को आंगनबाड़ी केंद्र से फार्म लेकर विवरण भरकर वहीं जमा करना होगा। अगर डिलीवरी हो चुकी है तो महिला को केवल आखिरी किस्त का ही भुगतान मिलेगा।
विज्ञापन

तीन किस्तों में मिलेगी राशि

- गर्भवती होने पर महिला को पांच महीने के भीतर फार्म एक ‘क’ भरकर जमा करना होगा। महिला को मातृशिशु सुरक्षा कार्ड बनवाना जरूरी होगा। बैंक खाते की डिटेल सहित फार्म जमा होने के बाद उसे एक हजार रुपये की पहली किस्त दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गर्भावस्था के छह महीने पूरे होने पर महिला को दो हजार रुपये की दूसरी किस्त का भुगतान खाते में किया जाएगा। इसके लिए पहले एक ‘ख’ फार्म भरकर जमा करना होगा।
- तीसरी किस्त दो हजार रुपये का भुगतान बच्चा पैदा होने के बाद जन्म पंजीकरण के साथ ही रोगों से बचाव के लिए लगने वाले हेपेटाइटिस बी और अन्य टीके लगवाने पर ही मिलेगा। इसके लिए फार्मा एक ‘ग’ भरकर उसमें जन्म प्रमाण पत्र, टीकाकरण विवरण मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड के साथ देना जरूरी होगा।

इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ
 प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत पहली बार गर्भवती हुई महिला ही लाभ के दायरे में आएगी, लेकिन सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कार्यरत महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। अन्य योजनाओं में लाभ प्राप्त करने वाली महिला भी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी।


केंद्र सरकार की योजना के फार्म आंगनबाड़ी केंद्रों में निशुल्क उपलब्ध हैं। ऐसी सभी पात्र महिलाएं जो पहली बार गर्भवती हैं, वो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं। योजना का पैसा सीधे महिला के खाते में जाएगा।
डॉ. अखिलेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, ऊधमसिंहनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed