{"_id":"5b3d13c14f1c1b0d278b47f0","slug":"firing-on-auto-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो स्टैंड पर फायरिंग से दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो स्टैंड पर फायरिंग से दहशत
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर रोड पर बने ऑटो स्टैंड पर बुधवार देर शाम फायरिंग होने से दहशत फैल गई। सूचना पर कोतवाल मोहन चंद पांडे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाल रही है। घटना के पीछे रुद्रपुर-किच्छा के बीच चलने वाले ऑटो के स्वामित्व का विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रुद्रपुर रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल रशीद जक्कू की प्रधान मार्केट है। इससे सटकर रुद्रपुर और किच्छा के बीच चलने वाले ऑटो एवं मैजिक का स्टैंड है। बताया जा रहा है कि रात लगभग सवा नौ बजे ऑटो स्टैंड पर कुछ लोग किसी बात को लेकर भिड़ गए। इस बीच बाइक सवार एक युवक आया और तमंचे से हवा में फायर कर दिया।
विज्ञापन
फायर होते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर अब्दुल रशीद जक्कू मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, संजय कुमार धौनी, नीरज पाल आदि मौके पर पहुंचे और पुलिस ने आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि आरोपी के घर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी फरार था। उन्होंने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा। उधर, प्रधान मार्केट के आसपास के दुकानदारों ने पुलिस से ऑटो स्टैंड पर आए दिन होने वाली गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग की है।