{"_id":"5c5b30b8bdec224e0121d90a","slug":"firing-due-to-election-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में पार्षद के भाई पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में पार्षद के भाई पर झोंका फायर
Thu, 07 Feb 2019 12:38 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Published by: अरुण कुमार
Updated Thu, 07 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निकाय चुनाव की रंजिश में कांग्रेसी पार्षद के भाई पर कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता ने फायर झोंक दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी वकील के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल, एक तमंचा और 29 कारतूस बरामद किए हैं।
भूरारानी क्षेत्र निवासी मोहन खेड़ा वार्ड 32 से कांग्रेस के पार्षद हैं। मंगलवार रात मोहन खेड़ा का भाई हरीश खेड़ा कार से घर आ रहा था। आरोप है कि थापर मिल के पास छतरपुर निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता साहब सिंह और उसके वकील दोस्त राजेंद्र भट्ट ने उसकी कार को टक्कर मार दी। खुद को घिरा देख हरीश वहां से निकल गया, लेकिन साहब सिंह और राजेंद्र भी उसके पीछे आ गए।
आरोप है कि साहब सिंह और राजेंद्र ने घर के बाहर ही हरीश को घेर लिया और भागने पर साहब सिंह ने तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। फायर की आवाज सुनकर हरीश के भाई मौके पर पहुंचे तो साहब सिंह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अधिवक्ता राजेंद्र को हिरासत में लेकर साहब सिंह की कार कब्जे में ले ली, जिसमें से तमंचा और 12 कारतूस बरामद हुए। साथ ही वकील राजेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल और उसके पास रखे 17 कारतूस भी जब्त कर लिए गए।