फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   fire at the pizza center

पिज्जा सेंटर में धधकी आग

Mon, 21 Aug 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Mon, 21 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
fire at the pizza center
डॉमिनोज में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

पिज्जा सेंटर में रविवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। नैनीताल रोड पर अंगददेव कॉम्पलेक्स में डोमिनोज पिज्जा सेंटर है। रविवार सुबह करीब सात बजे सेंटर के अंदर से धुआं उठता देख किसी ने मामले की सूचना संस्थान के लोगों को दी। इस बीच दमकल विभाग का छोटा वाहन मौके पर पहुंच गया। पूरा प्रतिष्ठान धुएं से भर गया था। इस बीच यह पता लगाना मुश्किल हो रहा था कि आग किस जगह भड़की है। शीशे से बंद पिज्जा सेंटर में कहीं से भी हवा पास होने की सुविधा नहीं थी।

विज्ञापन


इस वजह से फायर कर्मियों को आग तक पहुंचने में करीब एक घंटे मशक्कत करनी पड़ी। फायर कर्मियों ने सीढ़ी से दूसरे फ्लोर पर पहुंचकर शीशा तोड़ा। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पिज्जा सेंटर का काउंटर और कंप्यूटर आग की भेंट चढ़ गया। सेंटर के मैनेजर अरविंद कुमार ने बताया घटना से कंपनी के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, कंपनी की सपोर्टिंग टीम जल्द ही यहां पहुंचकर नुकसान का आंकलन करेगी। उन्होंने बताया फिलहाल प्रतिष्ठान के सभी रिकार्ड सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


एफएसओ हरीश गिरी का कहना है कि आग एसी में शॉट सर्किट से लगी थी। एसी में आग लगने के बाद प्लास्टिक का पाइप पिघलकर काउंटर और उसके बाद वहां रखे कंप्यूटर पर गिर गया जिससे आग सुलग गई। उन्होंने कहा संयोग से वहां हवा नहीं पहुंची अन्यथा आग भीषण रूप धारण कर सकती थी। आग में एसी, कंप्यूटर और एक काउंटर का एक हिस्सा जल गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा 
पिज्जा सेंटर में आग को समय पर काबू नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस कांप्लेक्स में पिज्जा सेंटर है, वहां सौ से अधिक दुकानें हैं। अधिकांश दुकानें नौ बजे बजे बाद ही खुलती हैं। जिस समय आग लगी थी उस समय अमूमन सभी दुकानें बंद थीं। पिज्जा सेंटर में आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को सुबह साढ़े सात बजे दी गई। फायर कर्मियों की मानें तो आग सूचना देने से करीब एक घंटे पहली लगी होगी। यानी सुबह करीब छह बजे शॉट सर्किट के बाद पिज्जा सेंटर में चिंगारी भड़क चुकी थी। संयोग रहा कि आग ज्यादा नहीं फैली अन्यथा शॉपिंग कांप्लेक्स में बड़ी घटना घट सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed