{"_id":"5bdf2c8abdec22697c0a8ff1","slug":"false-information-of-liquor-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठी निकली शराब तस्करी की सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठी निकली शराब तस्करी की सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Alcohol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार जा रहे अंडों की पेटी से लदे ट्रक में शराब तस्करी की सूचना ने पुलिस की जमकर कसरत कराई। पुलिसकर्मियों ने ट्रक से 1200 पेटियां उतरवाईं, लेकिन शराब बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पेटियों को दोबारा ट्रक में लदवाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
बाजार चौकी पुलिस को सूचना मिली कि बरवाला हरियाणा से बिहार जा रहे अंडों की पेटी से लदे ट्रक में शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गाबा चौक पर ट्रक को रोक लिया और बाजार चौकी परिसर में ले आए। चालक ने पुलिस से शराब नहीं होने की बात कही, मगर निकाय चुनाव में तस्करी की आशंका से पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इसके बाद ट्रक से अंडों की पेटियों को उतरवाकर जांच की। लेकिन पेटियों में शराब नहीं मिली।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि शराब तस्करी की सूचना झूठी निकली। इसके बाद ट्रक से उतरवाई गई 1200 पेटियों को दोबारा वाहन में लदवाया गया और ट्रक को रवाना किया गया। चालक ने बताया कि जाम नहीं मिलने की वजह से वह बिहार जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करता है। इसमें करीब छह घंटे लग गए। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में शराब तस्करी की आशंका के तहत सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन