{"_id":"923a7761c182143b1626d035e38199b3","slug":"excise-team-led-by-sharp-weapons-attacked-liquor-smugglers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम पर शराब तस्करों ने किया धारदार हथियारों से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम पर शराब तस्करों ने किया धारदार हथियारों से हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ने जा रही आबकारी विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो आबकारी निरीक्षक सहित छह कर्मी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने एक महिला हमलावर सहित छह लोगाें के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला तस्कर का मकान भी सीज कर दिया है।
सोमवार दोपहर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट और आबकारी निरीक्षक दीप्ति मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ने जा रही थी। भट्टा के मार्ग पर एक घर के बाहर भीड़ देख टीम वहां पहुंची तो पता चला कि वहां कच्ची शराब बिक रही है। इस पर टीम ने घर में मौजूद महिला हरवंश कौर को रोका तो वह विरोध पर उतर आई। उसने मोबाइल से फोन कर करीब छह हथियारबंद लोगों को बुला लिया। ये लोग आते ही आबकारी टीम पर टूट पड़े। पुलिस के मुताबिक आबकारी टीम में शामिल आबकारी निरीक्षक दीप्ति मिश्रा, उप निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी और हेड कांस्टेबल दीवान सिंह को हमलावरों ने कमरे में बंधक बनाकर जमकर पीटा। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल संजय और दीपक घर के बाहर थे। उन्हें भी हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे वे भी घायल हो गए।
इस बीच किसी ने पुलिस को हमले की सूचना दे दी। सूचना पर सीओ राजीव मोहन, कोतवाल जेसी पाठक, एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की तहरीर पर पुलिस ने बगवाड़ा निवासी जोगेंद्र सिंह, उसके बेटे गुरदेव सिंह, उसकी पत्नी हरवंश कौर, जसवंत सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ धारा 307, 7 क्रिमिनल एक्ट, 353, 342, 333, 332, 147 और 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी का मकान भी सीज कर दिया। घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। सीओ राजीव मोहन ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।