{"_id":"590e092c4f1c1b771c441c2b","slug":"electricity-theft-case-on-two-employees-of-the-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट के दो कर्मचारियों पर बिजली चोरी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलक्ट्रेट के दो कर्मचारियों पर बिजली चोरी का केस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sun, 07 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कलक्ट्रेट कैंपस स्थितआवासीय कॉलोनी में दो कर्मचारियों के घरों पर ऊर्जा निगम की टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। उसके बाद निगम की टीम ने दोनों कर्मचारियों पर सिडकुल चौकी में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत शनिवार को टीम ने कलक्ट्रेट की आवासीय कॉलोनी में रह रहे पूरन लाल और प्रताप सिंह के घरों में चेकिंग की। दोनों घरों में विद्युत लाइन से डायरेक्ट एसी चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
घर में विद्युत मीटर नहीं लगा था। विभागीय अधिकारियों ने कनेक्शन काटकर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छापे की कार्रवाई से कॉलोनी में खलबली मच गई। चेकिंग अभियान में एसडीओ संजय चौहान, विनोद कुमार, जेई प्रवीन कुमार, लाइन मैन अब्दुल सलाम आदि थे।
विज्ञापन