फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Electoral rivalry with two groups of students clashed firing, three injured

चुनावी रंजिश को लेकर छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग, तीन घायल

Sat, 03 Sep 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 03 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Electoral rivalry with two groups of students clashed firing, three injured
द्वंद - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रंजिश को लेकर छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपाध्यक्ष गुटों के बीच तलवार, लाठी डंडे चल गए। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में घायल तीन लोगों का सीएचसी में इलाज कराया गया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। सरेबाजार गोली चलने से व्यापारियों में दहशत बनी है। पुलिस ने पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह को हिरासत में ले लिया। हालत गंभीर होने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह को हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह उर्फ नवी बाइक से अपने साथी घर लौट रहा था। 

मुख्य बाजार धर्मशाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गुरजंट और उसके साथी का आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौच, तलवार, लाठी डंडे चल गए। इस दौरान एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। घटना में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह उर्फ नवी, पूर्व उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह घायल हो गये। इस बीच पहुंचा फोटोग्राफर हरदीप सिंह भी घायल हो गया। मारपीट में अन्य कई युवक भी चोटिल हुए हैं। फोटोग्राफर हरदीप सिंह घटनास्थल पर भीड़ में खड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भौनाइस्लामनगर निवासी कुलविंदर कौर ने तहरीर देकर गुरजंट सिंह, लब्बा, विक्की और अन्य पर तलवार, तमंचों से जानलेवा हमला कर उसके पुत्र हरदीप सिंह का घायल करने का आरोप लगाया है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह उर्फ नवी के पिता मोहन सिंह की तरफ से भी पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह, रविंद्र सिंह, लवजीत, विक्की और तीन अन्य तमंचे से फायर जान लेवा हमला करने का आरोप लगाया है। 

कोतवाल बीएस धौनी ने बताया दोनों तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष गुरजंट सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया है। पुलिस को मौके से कोई खोखा नहीं मिला है। सीओ मिथेलस कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने घटना की सूचना बहुत देर से दी। 

व्यापारियों ने किया हंगामा
मुख्य मार्ग पर सरेआम तलवारें, लाठी और तमंचे चलने से आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में गोली चलने से भड़के व्यापारियों ने कोतवाली में हंगामा कर पुलिस को खूब कोसा। 

पहले कई बार भिड़ चुके हैं छात्रों के गुट 
छात्र संघ चुनावों से पहले हर साल छात्रों के गुटों में मारपीट फायरिंग की घटना होती है। लेकिन पुलिस प्रशासन छात्रों की लड़ाई गंभीरता से नही लेता।दोनों गुटों के बीच पांच छह बार तलवारे चली हैं और फायरिंग हो चुकी। पहले भी दोनों गुटों पर मुकदमें चल रहे हैं। छात्र राजनीति अब कालेज से बाजार में आ चुकी है। जिससे व्यापारी त्रस्त हैं।


घंटेभर तक बाजार में मची रही अफरातफरी
सरेबाजार में तलवार, गोली चलने पर कई व्यापारी दुकानें बंद करके इधर-उधर खिसक गये। घंटेभर तक बाजार में अफरातफरी मची रही। जिपं सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, पूर्व सभासद राजकुमार, बहादुर भंडारी, जावेद वारसी सहित कई लोगों ने बमुश्किल समझाकर छात्रों को शांत किया। कोतवाल बीएस धौनी ने शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed