फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Elderly woman's skeleton found in the transit camp house

ट्रांजिट कैंप के घर में मिला बुजुर्ग महिला का कंकाल

Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊध्ामसिंह नगर Updated Fri, 06 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman's skeleton found in the transit camp house
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप स्थित घर में मिला बुजुर्ग महिला का कंकाल। - फोटो : अमर उजाला

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक घर में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले 22 वर्षों से यहां अकेले रह रही थी। आर्मी में तैनात बेटे, हल्द्वानी में रहने वाली बेटियों और आसपास के लोगों से भी मृतका कोई संबंध नहीं रखती थी। पुलिस के अनुसार शव करीब 10 दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप थाने के पीछे रहने वाली माहेश्वरी देवी (72) के पति बीएस रावत आर्मी में कर्नल थे, जिनसे तलाक हो गया था। तलाक के कुछ समय बाद उनके पति की मौत हो गई और वह पिछले 22 वर्षों से यहां अकेले ही रह रही थीं। माहेश्वरी देवी का एक बेटा पवन आर्मी में कैप्टन के पद पर रांची (झारखंड) में तैनात है और दो बेटियां रचना और लक्की हल्द्वानी में रहती हैं। बेटे और बेटियों से भी माहेश्वरी का कोई संपर्क नहीं था और पड़ोसियों से भी वह बोलचाल नहीं रखती थीं।
विज्ञापन


इसलिए किसी का उसके घर पर आना-जाना नहीं था। करीब हफ्ते भर से माहेश्वरी देवी के पड़ोसियों ने उन्हें घर के आसपास नहीं देखा था। शुक्रवार सुबह माहेश्वरी के घर के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने घर से आ रही बदबू को महसूस किया तो अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के भीतर पहुंची तो माहेश्वरी का शव एक कुर्सी पर पड़ा था। गलने के बाद शव ने कंकाल का रूप ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव करीब 10 दिन पुराना होगा। पुलिस ने हल्द्वानी में सेल टैक्स कमिश्नर मृतका के दामाद बीएस पांगती को मामले की जानकारी दी। पांगती के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी जीबी जोशी का कहना है कि मृतका यहां अकेले रहती थी और किसी से कोई संपर्क न रखने के कारण कोई उनसे बात भी नहीं करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।


घर में नहीं मिले लूटपाट के सुबूत
रुद्रपुर। घर में मिले बुजुर्ग महिला के शव की जांच पड़ताल करने के दौरान पुलिस को वहां किसी तरह की लूटपाट के भी कोई सुबूत नहीं मिले हैं। इससे पुलिस इसे लूटपाट की घटना भी नहीं मान रही है। पुलिस के अनुसार मृतका को क्षेत्र के लोग रावत आंटी के नाम से बुलाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed