फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   eight tola Gold and 45 thousands stolen

आठ तोला सोना और 45 हजार उड़ा ले गए चोर

Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
eight tola Gold and 45 thousands stolen
crime - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

सुल्तानपुर पट्टी घर के बरामदे में पूरा परिवार सोता रह गया और चोरों ने कूमल लगाकर घर से लाखों के जेवर और नकदी उड़ा दी। चोर घर से करीब साढ़े आठ तोला सोना और 45 हजार की नकदी ले उड़े।
शनिवार देर रात आबिद हुसैन के परिवार के लोग ज्यादा गर्मी होने के कारण घर के बरामदे में कूलर लगाकर सोए हुए थे। रविवार की सुबह जब आबिद की पत्नी शमा परवीन ने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर शमा ने दरवाजे  को तेजी से धक्का मारा तो दरवाजे के आगे सोफा लगा था। शमा ने कमरे में देखा की दीवार में कूमल लगा हुआ था और बेड पर कपड़े व सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जिसमें से 45 हजार रुपये की नकदी के साथ ही साढ़े आठ तोला सोना गायब था। घर का कुछ सामान और कपड़े घर के पीछे गन्ने के खेत में बिखरे मिले। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मकान के पीछे गन्ने की खेती होने से चोरों ने आसानी से चोरी को अंजाम दिया है। खेतों के आसपास देखने पर किसी भी प्रकार के निशान नहीं मिले। खेतो में मिले कपड़ों के मुताबिक बैग और सूटकेस को खेत में खंगाला गया है। चोर कीमती सामान साथ ले गए और कपडे़ के साथ सूटकेस खेतों में छोड़ गए।   
विज्ञापन


कूलर की आवाज के चलते आहट न हो पाई
 आबिद की शादी लगभग तीन साल पहले ग्राम बाजपुर की शमा परवीन के साथ हुई थी। शमा गर्भवती है। आबिद बाजपुर में एक वर्कशॉप पर काम करता है। वह एक-एक पैसा आने वाले बच्चे की परवरिश के लिए जोड़ रहा था। आबिद ने बताया कि कूलर की आवाज के चलते उन्हें दीवार काटने की आवाज नहीं सुनाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed