फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Efforts to rape a teenager by giving money

सौ रुपये देकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 13 Sep 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Wed, 13 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
 Efforts to rape a teenager by giving money
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक शादीशुदा व्यक्ति ने रुपयों का लालच देकर मंदिर में कीर्तन में गई नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश की। नाबालिग के शोर मचाने पर आरोपी मकसद में कामयाब नहीं हो पाया, लेकिन उसने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तरफ आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन


क्षेत्र निवासी महिला ने कहा कि उसकी दस वर्षीय बेटी कुछ दिनों से डरी सहमी रहती थी। कई बार पूछने पर भी उसने कुछ नहीं बताया। सोमवार रात जब उसने फिर से पूछा तो बेटी ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि बीते पांच सितंबर को देर शाम वह मंदिर में कीर्तन में गई थी। इसी बीच जयनगर वार्ड नंबर दो निवासी मोहन पुत्र छेवर सिंह उसे 100 रुपये देकर बहला फुसलाकर खेत की झाड़ियों में ले गया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत काम करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर आ गई। आरोपी ने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed