फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dulappur's Deputy Head grabbed the sale of raw liquor

कच्ची शराब बेचते पकड़ा धौलपुर का उप प्रधान

Thu, 06 Jun 2019 12:37 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Thu, 06 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dulappur's Deputy Head grabbed the sale of raw liquor
red wine
कोतवाली क्षेत्र के धौलपुर गांव में अवैध कच्ची शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने गांव में छापा मार कर गांव के उप प्रधान को रंगे हाथों अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उप प्रधान लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री कर रहा था। रम्पुरा चौकी क्षेत्र में भी पुलिस ने छापा मारकर 135 पाउच कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह सीओ सिटी हिमांशु शाह को धौलपुर गांव में कच्ची शराब बेचने की सूचना मिली। उन्होंने एसएसआई कमलेश भट्ट के नेतृत्व में गठित कर मौके पर भेजी। टीम ने धौलपुर क्षेत्र में छापा मारकर जाफरपुर स्थित निर्माणाधीन पावर हाउस के पास कच्ची शराब बेचते धौलपुर गांव के उप प्रधान हरनाम सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया। उप प्रधान के पास से पुलिस ने 85 पाउच भी बरामद किए हैं। इधर, रम्पुरा चौकी पुलिस ने भी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दूधियानगर निवासी सतनाम सिंह को 50 और रंपुरा वार्ड नंबर 22 निवासी ओमप्रकाश को भी 80 पाऊच के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


धौलपुर गांव में अवैैध कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिलने पर छापेमारी के बाद गांव के उप प्रधान हरनाम सिंह उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही रम्पुरा चौकी क्षेत्र से भी दो लोग अवैध शराब के साथ गिरफ्तार हुए हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।- हिमांशु शाह, सीओ सिटी रुद्रपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंदुखेड़ा से शराब बरामद, तस्कर फरार
कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब का गढ़ माने जाने वाले बिंदुखेड़ा क्षेत्र में भी छापा मारकर 50 लीटर अवैध शराब बरामद की है।  छापे की भनक लगने पर शराब तैयार करने वाला गुरचरन सिंह फरार हो गया। गुरचरन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है। 

फार्म पर शराब बेचता था उप प्रधान
एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया कि अवैध शराब बेचते पकड़ा गया धौलपुर गांव का उप प्रधान हरनाम सिंह अपने फार्म पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री करता था। हरनाम से पूछताछ के बाद कुछ अन्य शराब तस्करों के नाम भी सामने आए हैं। 

यूएसनगर के खेतों में तैयार हो रही है फार्म स्कॉच
जिले में अवैध शराब जहां पाउच में बिक रही है, वहीं शराब के शौकीन खेतों में फार्म स्कॉच भी तैयार कर रहे हैं। कच्ची शराब की कीमत 30 रुपये पाउच से लेकर तीन सौ रुपये बोतल तक होती है। 30 रुपये वाला पाउच मजदूर वर्ग के लिए तैयार किया जाता है जबकि फार्म स्कॉच ड्राई फ्रूट और महंगे फलों से तैयार की जाती है और जिले से बाहर भी इसकी सप्लाई की जाती है। 


अवैध शराब के खेल में और कई जनप्रतिनिधि शामिल 
अवैध शराब की तस्करी में किसी जनप्रतिनिधि का पकड़ा जाना रुद्रपुर में पहला मामला नहीं है। तीन माह पूर्व ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री करने वाले पार्षद पति को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही कई अन्य जनप्रतिनिधि भी अवैध शराब के इस खेल में शामिल बताए जा रहे हैं। उपप्रधान को छुड़ाने के लिए भी कई नेताओं द्वारा फोन कर पुलिस पर दबाव बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed