{"_id":"59cc98ec227d51534a8b4596","slug":"drunken-stf-officer-abused-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत एसटीएफ अफसर ने थानाध्यक्ष से की अभद्रता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत एसटीएफ अफसर ने थानाध्यक्ष से की अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
कई बीमारियों में आराम दिलाएगा ये टी-वाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने में तैनात महिला कांस्टेबल से मिलने पहुंचे शराब के नशे में धुत एसटीएफ अफसर और महिला कांस्टेबल के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई। थानाध्यक्ष ने एसटीएफ अफसर को समझाने का प्रयास किया तो वह एसओ से ही उलझ गया और एसओ के साथ गाली गलौच कर अभद्रता पर उतर आया। एसओ ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया और एसटीएफ अफसर की करतूत उच्चाधिकारियों को बताई। जिस पर खटीमा के सीओ और कोतवाल थाने पहुंचे और आरोपी एसटीएफ अफसर के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर पुलिस के कुमाऊं रेंज की एसटीएफ का एक अफसर केपी टम्टा नशे में धुत होकर थाने में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी से मिलने पहुंचा। महिला पुलिस कर्मी तब अपने आवास पर थी। थोड़ी देर बाद आवास से शोर शराबे की आवाज आने लगी। यह सुन थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने सिविल वर्दी में आए पुलिस अधिकारी को समझाने का प्रयास किया तो नशे में धुत अधिकारी थानाध्यक्ष से भिड़ गया और गाली गलौच के साथ ही अभद्र व्यवहार पर उतर आया। पुलिस ने नशे में धुत अधिकारी का सितारगंज सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने घटना से एसएसपी डा. सदानंद दाते को अवगत कराया। एसएसपी के निर्देश पर सीओ खटीमा कोतवाल कैलाश चंद भट्ट के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसटीएफ अफसर केपी टम्टा का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन