{"_id":"59cd4a5a4f1c1bb7538b4d7a","slug":"dowry-harassment-case-registered-on-ssp-directive","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
sadanand date
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक विवाहिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी निवासी शाहिद हुसैन की पुत्री शबाना आजमी का विवाह 27 दिसंबर 2014 को थाना मझौला मुरादाबाद निवासी सरफराज हुसैन पुत्र सरकार हुसैन के साथ हुआ था। इस दौरान ससुराली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। सात जनवरी 2017 को उसका पति उसे मायके छोड़ गया। बीती सात अगस्त को दोपहर के समय उसका पति सरफराज, ससुर, सास सुआलेहा, देवर सरताज और ननद उजमा उसके मायके आए। इन लोगों ने उसकी मां से कार की मांग की। मना करने पर ससुरालियों ने मारपीट की। शबाना का कहना है कि उसने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की तो मामला महिला हेल्पलाइन काशीपुर रेफर कर दिया गया। वहां बुलाए जाने पर ससुराली उसे साथ ले जाने को राजी नहीं हुए। शबाना ने बाजपुर में हुए जनता दरबार में एसएसपी के समक्ष अपना प्रकरण रखा। एसएसपी ने बाजपुर थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।